खबरें विद्यार्थी

Ambedkar Jayanti DSEU 2024: Dr. Ambedkar की विरासत का रंगीन त्योहार, DSEU में 4-चाँद लगा दे ऐसा Ambedkar Jayanti का Event

Ambedkar Jayanti DSEU

Ambedkar Jayanti DSEU 2024: Dr. B.R. Ambedkar को, ऐसा कौन है जो नहीं जानता? इन्हीं के जन्मदिन पर हुआ DSEU के Ambedkar Shakarpur Campus-I में एक बड़ा event। Proffessors से लेकर students सभी ने लगाए 4-चाँद। Students ने किया बड़ी संख्या में participate।

एक-एक ने किया अपनी skills का प्रदर्शन, किसी ने गाया गाना, किसी ने किया डांस, किसी ने सुनाई कविता तो किसी ने दी speech(वक्तव्य)। सब की वाहवाही और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ हुआ Ambedkar Jayanti DSEU 2024 का समापन।

ऐसा क्या किया Dr. Ambedkar ने जो आज, इतने दिलों मे बस्ते है

Dr. B.R. Ambedkar जिनका पूरा नाम Bhimrao Ramji Ambedkar है, ये संविधान के निर्माता, 9 भाषाओं के ज्ञाता और 32 डिग्रियों को हासिल करने वाले भारतीय, इन्हीं ने दलितों को उनके अधिकार दिलाने के लिए, कई आंदोलन करे और देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी थी। इन्हे प्यार से हम सब भारतवासी Baba Saheb कहते है।

Ambedkar Jayanti DSEU 2024: कैसे की गई Event तैयारी

12 अप्रैल, शुक्रवार को Ambedkar Jayanti के अवसर पर हुआ Delhi Skill and Entrepreneurship University (DSEU) में एक रंगारंग कार्यक्रम, Ambedkar Jayanti DSEU 2024 जिसमे दी गई Baba Saheb को श्रद्धांजलि। पिछले दो दिन से Prof. Shelly और Prof. Rajesh के supervision में हो रही थी तैयारियाँ।

Ambedkar Jayanti DSEU 2024

BIS Club, Khabre Vidyarthi DSEU (Media Club) और  Rhythm Grovers (Music Club) के students ने दिया अपना पूरा योगदान। Jayanti को सफल बनाने में करी जी-तोड़ मेहनत। Diploma और  BCA Department के students ने किया participate। अपने प्रदर्शनों से लगाई stage पर आग। Participants के भाषण और कविताओं ने जीता सब का दिल। Dheeraj के मधुर संगीत और छात्राओं के डांस पर मिली ढेर-सारी तालियाँ।

कार्यक्रम participants के संघ

“जिनसे मिला भारत को एक नया विधान
जिन्होंने भारत को दी एक नयी पहचान
जिन्होंने रचा देश का संविधान
वो हैं बाबा साहेब अम्बेडकर महान।”

इन्ही पंक्तियों के साथ Ambedkar Jayanti DSEU 2024 की शुरुवात हुई। सभी students और participants ने पारंपरिक कपड़े पहने थे, जिसमे लड़के कुर्ते पज़ामे में नज़र आये और वही लड़कियाँ साड़ी में। Anchors Ms. Sanchita और Mr. Arpit ने हर participants को एक अनोखे ढंग से stage पर बुलाया और अपनी Speaking Skills का अद्भुत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत एक speech से की गई जिसमे Baba Saheb के जीवन के बारे में पता चला।

मुख्य अतिथि और उनके विचार

Ambedkar Jayanti DSEU 2024

दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (DSEU – Delhi Skill & Entrepreneurship University) के Ambedkar Shakarpur Campus – I में बाबा साहब, Ambedkar जी के 133वें जयंती का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि Campus Director Mr. Ghanshyam और BCA Department के HOD Mr. Surendra Gupta थे।

सबने पहले Baba Saheb को श्रद्धांजलि अर्पित करी और फिर मुख्य अतिथि ने Baba Saheb के जीवन और व्यक्तित्व के बारे में विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने बताया की Baba Saheb  का मानना था कि “किसी भी community का शिक्षित होना इस बात पर निर्भर करता है की उस community की महिलाएं कितनी शिक्षित हैं” इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने students से Women Empowerment की बात करी।

उन्होंने बताया की कैसे हमे हर धर्म-जाति के लोगो के साथ एक-सा व्यवहार करना चाहिए और उनको ऊंच-नीच के तराजू में नहीं तोलना चाहिए।

You Can Also Read:

इसके बाद संगीत, डांस और कई अन्य speech और हुई जिन्होंने सभी अतिथियों और students का मन मोह लिया। कुल मिलाकर 4 speech, 4 कवितायें, 3 गाने और 2 डांस हुए। जिसमे से एक गाना, जो की BCA के एक छात्र Dheeraj ने गाया था, वो बहुत ही ज्यादा दिल को छुने वाला था। इसी बीच Professor Ms. Shelly ने अपने विचार व्यक्त करे और बच्चो को appreciate करा।

Ambedkar Jayanti DSEU 2024: Event का अंत पर विचार का नहीं

Ambedkar Jayanti DSEU 2024

सभी प्रस्तुतियों के बाद participants के काम को सभी के द्वारा सराहा गया। सभी Proffessors ने students को appreciate करा और उनके साथ photos भी ली गई। और तो और students का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि Director Sir द्वारा सभी Diploma और BCA के students को Certificates भी दिए गए।अंत में “जय भीम” के नारे भी लगाए गए।

Advertisement

Videos

NSS Event DSEU

NSS Event DSEU 2024: Ambedkar DSEU

Ambedkar Jayanti DSEU

Ambedkar Jayanti DSEU 2024: Dr. B.R.

Articles

NSS Event DSEU

NSS Event DSEU 2024: Ambedkar DSEU

Ambedkar Jayanti DSEU

Ambedkar Jayanti DSEU 2024: Dr. B.R.

Advertisement

1 thought on “Ambedkar Jayanti DSEU 2024: Dr. Ambedkar की विरासत का रंगीन त्योहार, DSEU में 4-चाँद लगा दे ऐसा Ambedkar Jayanti का Event”

Leave a Comment